जमुई, जनवरी 12 -- जमुई। नगर प्रतिनिधि बिहार पेंशनर समाज जिला शाखा जमुई की मासिक बैठक श्रीधर दुबे उपसभापति के सभापतित्व में माध्यमिक शिक्षक संघ भवन कृष्णपट्टी में आयोजित की गई। बैठक में कई निर्णय लिए गए जिसमें गणतंत्र दिवस 2026 माध्यमिक शिक्षक संघ भवन के प्रांगण में संयुक्त तत्वावधान में ही मनाने,झंडो तोलन पूर्वाह्न 11:00 बजे करने तथा जो सदस्य कम से कम पांच नए सदस्य को जोड़ेंगे उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। कार्यकारिणी के वैसे सदस्य जो लगातार तीन बैठकों में भाग नहीं लिए उन्हें कार्यकारिणी से बाहर करने का भी निर्णय लिया गया। साथ ही सभी सदस्यों से सहयोग करने की अपेक्षा की गई।उच्च न्यायालय पटना में कंप्यूटेशन राशि कटौती से संबंधित दायर याचिका पर जनवरी 26 में सुनवाई होने की भी जानकारी बैठक में दी गई। संभावित राज्य सम्मेलन मार्च 26 क...