मुंगेर, दिसम्बर 26 -- मुंगेर, निप्र। मुंगेर जिला पेंशनर समाज द्वारा आयोजित अधिवेशन अधिक ठंढ़ पड़‌ने तथा पेंशनरों के अनुरोध पर दिनांक 28 दिसम्बर 25 को बढ़ाकर अब दिनांक 11 जनवरी 26 रविवार को पेंशनर समाज के कार्यालय के प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। दिनांक 11 जनवरी 26 रविवार को निर्धारित समय 11 बजे मुंगेर के विधायक कुमार प्रणय के द्वारा उद्‌घाटन से प्रारंभ होगा। समारोह के विशिष्ट अतिथि जमालपुर के विधायक नचिकेता मंडल होंगे। सभी पेंशनधारियों से अनुरोध किया गया है कि अधिवेशन में भाग लेकर सफल बनावें। इसकी जानकारी जिलाध्यक्ष नवल किशोर प्रसाद सिंह ने दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...