पेंशनर रत्न से सम्मानित राजेंद्र प्रसाद का मना 94 वां जन्मदिन
देवघर, जून 2 -- झारखंड पेंशनर कल्याण समाज देवघर के संस्थापक सदस्य सह पूर्व सचिव सह पेंशनर रत्न से सम्मानित राजेन्द्र प्रसाद का 94 वां (मूल) जन्मदिन समाज के पदााधिकारियों ने सोमवार को उनके आवास पर जाकर मनाया। इस दौरान झारखंड पेंशनर कल्याण समाज देवघर के सचिव जय प्रकाश सिंह एवं समाज के अन्य पदाधिकारी सोमवार को उनके आवास पर पहुंचे और फूलमाला पहनाकर पुष्पगुच्छ व अंगवस्त्र देकर उन्हें सम्मानित करते हुए समाज के समस्त सदस्यों की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। इस दौरान समाज के पदाधिकारियों द्वारा उनके स्वस्थ, खुशहाल एवं शतायु जीवन की कामना की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.