संतकबीरनगर, दिसम्बर 18 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में पेंशनर्स दिवस का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। डीएम ने अधिकारियों को बुजुर्गों की समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त व राजस्व जयप्रकाश व अपर जिलाधिकारी न्यायिक चंद्रेश कुमार सिंह उपस्थित रहे। पेंशनर्स दिवस के आयोजन के दौरान जिलाधिकारी द्वारा एक-एक कर पेंशनरों की समस्याओं को सुनते हुए उसके त्वरित निराकरण हेतु सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया। पेंशनर्स संघ के अध्यक्ष सुभाष यादव एवं पदाधिकारियों द्वारा कलक्ट्रेट परिसर में पेंशनर्स की सुविधाओं के दृष्टिगत बैठने के लिए एक कमरे की उपलब्धता कराए जाने पर जिलाधिकारी के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया। पेंशनर्स दिवस के आयोजन के अवसर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.