लोहरदगा, दिसम्बर 17 -- लोहरदगा, संवाददाता।सूचना भवन सभागार, लोहरदगा में बुधवारर को 44वां पेंशनर दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें 2004 के बाद नियुक्त सभी केन्द्रीय तथा राज्य के राजपत्रित- अराजपत्रित सहित संविदा,अनुबंध, दैनिक वेतन भोगी,आउटसोर्सिंग, ठेका आदि पर काम करने वाले कर्मियों को भी पेंशन देने की मांग उठी। मौके पर जिला नियोजन अधिकारी नीरू कुमारी, नरेगा लोकपाल इन्दु तिवारी मौजूद रहीं। पेंशनर समाज के महेश कुमार सिंह ने कहा कि रेल यात्रा में पेंशनरों को मिल रहे कोरोना काल के पहले की तरह छूट मिले। पेंशन को आयकर से छूट दिया जाय। वक्ताओं ने कहा कि मात्र पांच साल की सेवा के लिए माननीय बने लोग आज कर्मचारी के रूप में लाखों रुपये मासिक वेतन-भत्ता उठा रहे हैं। वहीं संविधान के अनुसार कार्य करने वाले कर्मचारियों को परिवार चलाने लायक वेतन-भत्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.