हरदोई, दिसम्बर 17 -- हरदोई। पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान के लिए जिला कोषागार की ओर से "रसखान प्रेक्षागृह" में पेंशनर दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी ने कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ कोषाधिकारी डॉ अनुराग द्विवेदी के साथ संयुक्त रूप से दीप जला कर किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित पेंशनर्स ने आयोजन को गरिमामय एवं जीवंत बनाया। इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी ने अपने संबोधन में बताया कि पेंशनर्स की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्धता जताई। कहा पेंशनर्स दिवस का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। शासन द्वारा पेंशनरों की सुविधाओं के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। बताया जनपद में कोषागार की ओर से पेंशनर कक्ष, पेंशनर पार्क सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। पेंशनरों से जुड...