झांसी, जून 16 -- झांसी। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के कुशल नेतृत्व तथा मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. कुलदीप स्वरूप मिश्रा के मार्गदर्शन में मंडल रेल चिकित्सालय, झांसी ने एक और चिकित्सकीय उपलब्धि हासिल की है। अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. योगेश कुमार कुशवाहा ने 77 वर्षीय बुजुर्ग रेल पेंशनर के टूटे हुए कूल्हे का अत्याधुनिक तकनीक से सफल ऑपरेशन किया गया। बुजुर्ग पेंशनर गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिससे उनके बाएं कूल्हे की हड्डी कई हिस्सों में टूट गई थी। वे चलने-फिरने में पूर्णत: असमर्थ हो गए थे। उन्हें मंडल रेल चिकित्सालय, झांसी लाया गया। जहां एक्स-रे एवं अन्य आवश्यक जांचों के बाद चिकित्सकों ने पाया कि उन्हें अत्यधिक रक्ताल्पता (एनीमिया), उच्च रक्तचाप तथा हृदय संबंधी बीमारी भी है। इन जटिल स्वास्थ्य परिस्थितियों के कारण शल्यक्रिया अत्...