रामगढ़, फरवरी 10 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित मंगलवार को झारखंड पेंशनर कल्याण समाज, रामगढ़ जिला कार्यालय में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत सभी सदस्यों को फाइलेरिया रोधी दवाएं डीइओ और एडबेंडाजॉल प्रदान की गईं। इस अवसर पर पेंशनरों ने स्वयं दवाइयों का सेवन कर आम लोगों से भी फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य से दवा लेने की अपील की। मौके पर उपस्थित सदस्यों को बताया गया कि जिले में फाइलेरिया उन्मूलन के लिए 10 फरवरी से 25 फरवरी तक विशेष दवा वितरण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत जिले की कुल लक्षित जनसंख्या 10,53,034 को फाइलेरिया रोधी दवाएं खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के दौरान यह भी जानकारी दी गई कि आमजन दवा का सेवन खाली पेट न करें। गर्भवती महिलाओं, गंभीर रूप स...