चक्रधरपुर, जुलाई 30 -- चक्रधरपुर। मंडल रेलवे पेंशनर एसोसिएशन का चौथा वार्षिक आमसभा (एजीएम) का आयोजन 8 अगस्त को स्थानीय महात्मागांधी सभागार में होगा। इस सभा में मुख्य अतिथि के तौर पर डीआरएम तरुण हुरिया, सम्मानित अतिथि के तौर पर चक्रधरपुर रेलवे मंडल मुख्य चिकित्साधीक्षक डॉ. सुब्रत कुमार मिश्र, एडीआरएम अनूप पटेल, मंडल के वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी डॉ. ऋषभ सिन्हा, वरिष्ठ वित्त प्रबंधक टीका राम मीणा उपस्थित होकर अपना विचार साझा करेंगे। आमसभा दो सत्र में आयोजित होगा। इसमें मंडल के पेंशन उपभोक्ताओं का समस्या, उनका अधिकारों एवं लाभ पर विमर्श किया जाएगा। इस सभा में मंडल के झारसुगुड़ा, राउरकेला, सीनी, टाटानगर, डांगोवापोसी इत्यादि शाखा के सैकड़ों पेंशनर शामिल होकर अपनी समस्याएं बताएंगे। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: 45 सेवानिवृत्त कर्मियों को 31 को दी ...