बदायूं, मार्च 15 -- बदायूं। प्रांतीय संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति लखनऊ ने 25 मार्च को काला दिवस मनाने का निर्णय लिया। जिला एवं मण्डल मुख्यालय पर विरोध जताया जायेगा। शनिवार को बैठक की गई। जिसमें बदायूं से संरक्षक गुलाब सिंह राठौर, सहसंयोजक प्रचार महेश चंद्र शर्मा, कोषाध्यक्ष दिलीप कुमार अग्रवाल एवं संयोजक संतोष कुमार शर्मा ने प्रति भाग किया। सभी ने बताया कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय पेन्शनर्स महासंघ के अध्यक्ष पीके शर्मा की अध्यक्षता एवं संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति के प्रांतीय संयोजक एनपी त्रिपाठी के संचालन ने कहा कि संगठन की मांग पूरी करने को काला दिवस मनाया जायेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...