पेंशनर्स समाज ने विधायक को सौंपा मांग-पत्र
धनबाद, सितम्बर 24 -- धनबाद। झारखंड राज्य पेंशनर्स समाज की जिला इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने सचिव बासुदेव गोस्वामी के नेतृत्व में विधायक मथुरा महतो से मिलकर केंद्र/राज्य सरकार के पेंशनर्स को न्याय दिलाने की मांग की। पेशनर्स ने कहा कि 25 मार्च 2025 को बजट के साथ लोकसभा व कैबिनेट से पारित वैलिडेशन एक्ट निरस्त करना, बिकी पेंशन की 40 फीसदी राशि की कटौती 15 वर्ष की जगह पर 11 वर्ष में की जाए, क्योंकि पूरी राशि का समायोजन 10 वर्ष आठ माह में ही पूरा हो जाता है। विधायक को छह सूत्री मांग की जानकारी दी गई। प्रतिनिधिमंडल में श्यामा नंद लाल त्यागी, संजय कुमार, राजकुमार वर्मा व राजेंद्र रजक समेत अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.