हल्द्वानी, जुलाई 28 -- हल्द्वानी। केंद्र सरकार की पेंशन नीतियों के खिलाफ हल्द्वानी सहित देशभर के सेवानिवृत्त अभियंताओं में भारी असंतोष व्याप्त है। सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियर्स फोरम की 'दत्त भवन' दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पेंशनधारकों की उपेक्षा पर गहरा आक्रोश जताया गया। हल्द्वानी निवासी एवं संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अभियंता पीसी जोशी ने बैठक के निर्णय की जानकारी देते हुए बताया कि 25 मार्च 2025 को पारित अधिनियम जो पेंशनर्स का वर्गीकरण कर उन्हें तीन वर्ष तक रोके रखने का अधिकार देता है का पुरजोर विरोध किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...