बदायूं, मार्च 11 -- बदायूं। उत्तर प्रदेश राजकीय सिविल पेंशनर्स परिषद की बैठक पेंशन भवन में की गयी। सदस्यों ने एक दूसरे से गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दी। इसके बाद आठवें केंद्रीय वेतन आयोग को संदर्भित शर्तों में पेंशनर्स को शामिल न करने पर आक्रोष व्यक्त किया। कहा कि पेंशन विरोधी नीतियों के कारण 25 मार्च को काला दिवस मनाया जायेगा। भीमसेन सागर, सुरेश चंद्र सक्सेना, आचार्य प्रताप सिंह, ओपी शर्मा, महेश मित्र, दिलीप अग्रवाल, ग्यादीन मौर्य, गुलाब सिंह राठौर, मन सुखलाल गुप्ता, श्याम चंद्र गुप्ता, प्यारे लाल पाल, ब्रजेश चौहान, संतोष शर्मा, दिलीप अग्रवाल मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...