लखनऊ, मार्च 25 -- लखनऊ, संवाददाता। संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति के बैनर तले बुधवार को पेंशनर्स और कई संगठनों के नेताओं ने वीएन सिंह की प्रतिमा पर हाथों में काला फीता बांधकर विरोध जताया। इस धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पेंशनर्स और कर्मचारी नेताओं ने शामिल होकर काला दिवस मनाया।लखनऊ इकाई के संयोजक रमेश चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि पेंशनर्स की सेवानिवृत्ति की तिथि के आधार पर विभेद किये जाने विषयक संसद द्वारा पारित वित्त विधेयक और भारत सरकार द्वारा गठित आठवें केन्द्रीय वेतन आयोग के टीओआर में पेंशन पुनरीक्षण का प्रकरण शामिल नहीं किया गया है। मंडलीय संयोजक डॉ जानकी शरण शुक्ल, पीके शर्मा, एनपी त्रिपाठी, क्षमानाथ दुबे, आरके भाटिया, अख्तर अली फारुकी, दिवाकर राय, शशि मिश्रा, सतीश कुमार पांडेय, महेन्द्र कुमार त्रिपाठी, ओंकार नाथ तिवारी, सुशील कु...