रिषिकेष, अप्रैल 16 -- सेवानिवृत राजकीय पेंशनर संगठन डोईवाला की मासिक बैठक गुरुवार को कान्हरवाला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में आयोजित की गई। बैठक में वक्ताओं ने पेंशनरों की स्वास्थ्य सुविधाओं और गोल्डन कार्ड से जुड़ी समस्याओं पर गहरा असंतोष व्यक्त किया। बैठक की ​अध्यक्षता कर रहे धर्म सिंह कृषाली और सचिव सोहन सिंह नेगी ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रदेश के शेष 35 हजार पेंशनरों को तत्काल गोल्डन कार्ड की सुविधा से जोड़ा जाए। उन्होंने तर्क दिया कि स्वास्थ्य प्राधिकरण वर्तमान में भी इन पेंशनरों की कटौती से ही अन्य बिलों का भुगतान कर रहा है, फिर भी कटौती कराने वाले पेंशनरों को निशुल्क चिकित्सा और प्रतिपूर्ति का लाभ नहीं मिल पा रहा है। आरोप लगाया कि हिमालयन हॉस्पिटल में भी सिर्फ गिने-चुने लोगों को ही निशुल्क उपचार मिल पा रहा है। कोषाध्यक्ष मंगता खान ने...