लखनऊ, दिसम्बर 15 -- शहर में पेंशनर्स दिवस बुधवार को मनाया जाएगा। कलेक्ट्रेट स्थित कोषागार की मुख्य कोषाधिकारी साधना कोरी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस दिवस का मुख्य उद्देश्य पेंशन धारकों को सम्मान देना और उनकी समस्याओं तथा अपेक्षाओं पर ध्यान केंद्रित करना है। कोषागार विभाग ने सभी संबंधित पेंशनभोगियों और अधिकारियों से अपील की है कि वे इस दिवस से संबंधित कार्यक्रमों में सहयोग करें। यह आयोजन इन्दिरा नगर स्थित वित्तीय प्रबंध एवं शोध संस्थान में दिन में 11 से शाम पांच बजे तक होगा। इसमें पेंशन विभाग के अलावा जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...