बदायूं, मार्च 2 -- बदायूं। सरकार की सार्वजनिक घोषणा और लिखित आदेश था कि माह के अंतिम दिन होली से पूर्व 28 फरवरी को सेवारत को वेतन और सेवानिवृत कर्मचारियों/पेंशनर्स को पेंशन मिल जायेगी ताकि वह परिवार सहित सुखद होली मना सकें। मगर ऐसा नहीं सका। सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष अमरनाथ यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीएल कुशवाहा एवं महामंत्री ओपी त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों ने अवगत कराया है कि 28 तारीख शाम 6 बजे तक पेंशनर्स के खाते मे पेंशन नहीं आई है। इससे लाखों पेंशनर्स व उनके परिवारों के सामने आर्थिक व मानसिक कठिनाई खड़ी हो गई है कि होली का इतना बड़ा त्योहार कैसे मनायें। पेंशनर्स प्रतिनिधियों ने यह भी बताया कि कई पेंशनर्स कह रहे हैं कि पेंशन नहीं मिल पाने पर किसी से उधार मांगा वह भी नहीं मिल पाया तो अब क्या...