हरिद्वार, अप्रैल 26 -- सीएमओ डॉ. आरके सिंह ने जिले के सभी अस्पतालों को पेंशनर्स और वरिष्ठ नागरिकों को उपचार और जांच में प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने प्रत्येक अस्पताल में पांच बेड पेंशनर्स के लिए आरक्षित रखने की घोषणा भी की। सीएमओ ने यह बात गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन की सम्मान सभा में बतौर मुख्य अतिथि कही। मेला चिकित्सालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष बीपी चौहान ने की, जबकि संचालन महामंत्री जेपी चाहर ने किया। कार्यक्रम में जिला चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक डॉ. आरवी सिंह, मेला चिकित्सालय के सीएमएस डॉ. राजेश कुमार, रुड़की उप जिला चिकित्सालय के डॉ. एके मिश्रा और नेत्र विशेषज्ञ डॉ. एसके सोनी सहित कई चिकित्सक मौजूद रहे। डॉ. सोनी ने गर्मी के मौसम में आंखों की देखभाल और बढ़ती उम्र में होने व...