बस्ती, मार्च 26 -- बस्ती, निज संवाददाता। संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति के मंडल संयोजक आरके पांडेय के नेतृत्व में बुधवार को 16 संगठनों के पदाधिकारियों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने काला फीता बांधकर विरोध दिवस मनाया। डीएम के प्रशासनिक अधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। मांग किया कि पेंशनर्स के वर्गीकरण का नया कानून सरकार वापस ले। इस कानून से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हित प्रभावित होंगे। संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति के सह संयोजक रामबहोर मिश्र ने कहा कि केन्द्र सरकार ने नया कानून लाकर सेवानिवृत्त कर्मचारियों का वर्गीकरण कर दिया है। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। मांग किया कि सेवानिवृत्त शिक्षकों के हित में कैशलेश चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने कहा कि शिक्षक सेवानिवृत्त शिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.