वाराणसी, अप्रैल 12 -- वाराणसी। उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था की मासिक बैठक रविवार को पीडब्ल्यूडी (नदेसर) स्थित डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ भवन में हुई। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष एसडी मिश्र ने कहा कि पेंशनर्स की ग्यारह सूत्रीय मांगें अब तक लम्बित हैं। केंद्र और प्रदेश सरकार की उदासीनता से पेंशनरों में आक्रोश बढ़ रहा है। बैठक को प्रांतीय संरक्षक शमसुल आरेफिन, जनपदीय संरक्षक आरपी मिश्र, डीएल श्रीवास्तव, हीरालाल, डॉ. परमहंस मिश्र, हीरालाल प्रसाद, डॉ. सुधाकर मिश्र, एसएन मणि, अमरदेव, प्रभाकर दुबे, शिवप्रकाश, वीएन त्रिपाठी, दयाशंकर सिंह यादव, लल्लन सिंह, नागेंद्र सिंह, यूपी सिंह, राकेश मोहन पांडेय, रामजग, रामचंद्र गुप्ता, शैलकुमारी आदि ने सम्बोधित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.