वाराणसी, अप्रैल 6 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। पेंशनर्स की हर समस्याओं को हम अपनी मानकर उसका समाधान कराएंगे। इसके लिए हर स्तर पर प्रयास करेंगे। उक्त बातें रविवार को पूर्वांचल डिस्कॉम के निदेशक (कमर्शियल) शिशिर कुमार ने कही।वह महमूरगंज स्थित शगुन लॉन में आयोजित राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर्स संगठन पेंशन प्रकोष्ठ के बारहवें महाधिवेशन में बोल रहे थे। उन्होंने पेंशनर्स को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनके मांग पत्र को एमडी तक न सिर्फ पहुंचाया जाएगा। बल्कि विचार विमर्श कर उसका लाभ भी दिलाने की कोशिश की जाएगी।पेंशन प्रकोष्ठ के संरक्षक शिव लखन राम गुप्ता और आरके पाण्डेय ने सरकार और प्रबन्धन से पूर्वांचल तथा दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड समेत ऊर्जा क्षेत्र के किसी भी निगम के निजीकरण के निर्णय पर पुनर्विचार करने का अनुरोध किया। उन्होंने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.