देवरिया, फरवरी 12 -- देवरिया, निज संवाददाता। उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था की बैठक बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित पेंशनर्स भवन पर अध्यक्ष श्रीराम त्रिपाठी के नेतृत्व में हुई। इसमें पेंशनर्स की समस्याओं का समाधान करने में प्रशासन की उदासीनता पर चर्चा की गयी। अध्यक्ष श्रीराम त्रिपाठी ने कहा कि शासन, प्रशासन पेंशनर्स की समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहा है। रिटायर शिक्षकों, कर्मचारियों की समस्यायें कार्यालयों में लंबित है, जिसका समाधान नहीं हो रहा है। पेंशनर्स के मेडिकल क्लेम का समय से निस्तारण नहीं होने से उनमें रोष है। नई पेंशन योजना कोढ़ के समान है और इसे मिटाने को मिलकर संघर्ष करना होगा। आठवें वेतन आयोग में पेंशन पुनरीक्षण में पेंशनर्स को शामिल नहीं किया गया है। इसको लेकर आंदोलन किया जायेगा। मंत्री लालसा यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार मा...