अमरोहा, फरवरी 21 -- शनिवार को सेवानिवृत्त कर्मचारी पेंशनर्स एसोसिएशन की मासिक बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अनूप सिंह पैसल ने की। संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष शिवेंद्र सिंह चिकारा एवं जिला मंत्री राजेंद्र सिंह राणा ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में पेंशनर्स की शिकायतों की समीक्षा की गई। जिसमें पाया गया की मात्रा दो समस्याओं का समाधान विभागों द्वारा किया गया है,अन्य समस्याएं अभी तक जो ज्यों की त्यों बनी हुई है। इस पर वरिष्ठ कोषाधिकारी से मिलकर सभी विभागों को रिमाइंडर पत्र भिजवाना तय किया गया। साथ ही पेंशनर्स की प्रमुख मांगों जैसे वित्त अधिनियम 2025 को वापस लेकर सभी पेंशनर्स को आठवें वेतन आयोग का लाभ देने , राशि कारण कटौती 15 वर्ष के स्थान पर 10 वर्ष करने, पेंशनर्स को प्रत्येक 5 वर्ष पर यानी 65 वर्ष पर 5% ,70...