देहरादून, मार्च 8 -- हरिद्वार। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन (जीपीडब्ल्यूओ) का रजत जयंती महोत्सव ऋषिकुल ऑडिटोरियम में धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व आईएएस चंद्र शेखर भट्ट ने कहा कि देश में पेंशनर्स की संख्या लगातार कम होती जा रही है और वर्ष 2040 के बाद स्थिति यह हो सकती है कि पेंशनर्स ढूंढने से भी नहीं मिलेंगे। ऐसे में पेंशनर्स की एकता और संगठन बेहद जरूरी हो गया है। उन्होंने कहा कि राजशाही के समय सेवकों की आर्थिक सुरक्षा के लिए पेंशन व्यवस्था शुरू की गई थी, लेकिन समय के साथ इसके स्वरूप में बदलाव किया जा रहा है। उन्होंने पेंशनर्स से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और संगठित रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित उत्तराखण्ड आयुर्वेद विवि के पूर्व कुलपति प्रो....