हरिद्वार, मार्च 8 -- पूर्व आईएएस अफसर चंद्रशेखर भट्ट ने कहा है कि देश में पेंशनर्स की संख्या लगातार घटती रही है। वर्ष 2040 के बाद ऐसी स्थिति भी आ सकती है कि पेंशनर्स ढूंढने से भी नहीं मिलेंगे। इसलिए, पेंशनर्स की एकता और संगठन पहले से अधिक जरूरी हो गया है। वे रविवार को ऋषिकुल ऑडिटोरियम में गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन (जीपीडब्ल्यूओ) के रजत जयंती महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि राजशाही काल में सेवकों की आर्थिक सुरक्षा के लिए पेंशन व्यवस्था शुरू की गई थी, पर समय के साथ इसके स्वरूप में बदलाव किया जाता रहा। उन्होंने पेंशनर्स से अपने अधिकारों के प्रति जागरूक और संगठित रहने का आह्वान किया। अति विशिष्ट अतिथि उत्तराखंड आयुर्वेद विवि के पूर्व कुलपति प्रो. सुनील कुमार जोशी ने कहा कि बढ़ती उम्र में आपसी मेलजोल, सामा...