बांदा, मार्च 16 -- बांदा। सेवा निवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद की बैठक जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल दीक्षित की अध्यक्षता में 17 मार्च को होगी। बैठक कोषागार एवं पेंशन कार्यालय में पूर्वान्ह 11 बजे से आयोजित की जाएगी। आठवें वेतन आयोग में पेंशनर्स को शामिल न किए जाने, पेंशनर्स की सेवा पुस्तिकाएं गायब होने, 18 मार्च को आयुक्त की अध्यक्षता में होने वाली पेंशन अदालत पर विचार-विमर्श किया जाएगा। अध्यक्ष कन्हैयालाल दीक्षित ने कहा कि 18 मार्च को वंचित पेंशनर्स आयुक्त कार्यालय में उपस्थित होकर समस्या रख सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.