सीतापुर, मई 18 -- सीतापुर। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के द्वारा सोमवार को स्व. बीएन सिंह की 27वीं पुण्यतिथि को संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। जिला अध्यक्ष आरसी पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कर्मचारियों के हित में किए गए उनके संघर्षों को याद किया। इस दौरान आठवें वेतन आयोग के नोटिफिकेशन में पेंशनर्स को शामिल न किए जाने पर भारी असंतोष जताया गया। पेंशनर्स ने पुरानी पेंशन बहाल करने, राशिकरण की कटौती 10 वर्ष पर बंद करने, 65 वर्ष की आयु के बाद हर पांच वर्ष पर पांच प्रतिशत पेंशन वृद्धि करने, कोरोना काल के 18 माह के डीए एरियर का भुगतान करने और वरिष्ठ नागरिकों को रेल यात्रा में 50 प्रतिशत छूट देने सहित आठ सूत्रीय मांगें रखीं। यह भी पढ़ें- बीएन सिंह की पुण्यतिथि संकल्प दिवस के रूप में मनाई यह भी पढ़ें- बीएन सिंह की पुण्य...