आजमगढ़, अप्रैल 11 -- आजमगढ़। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक शुक्रवार को पेंशनर संघ भवन में हुई। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य संरक्षक गिरीश चतुर्वेदी ने कहा कि आठवें वेतन आयोग में पुराने पेंशनरों के पेंशन पुनरीक्षण का प्रकरण न भेजने और वित्त विधेयक 2025 में उत्पन्न तिथि के आधार पर विभेद करने के विरोध में 21 मार्च को कलक्ट्रेट स्थित मेहता पार्क में सभा आयोजित की गई है। धरने में मौजूद शिक्षकों, कर्मचारियों का हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन डीएम को देने के साथ ही प्रधानमंत्री को भी भेजा जाएगा। बैठक में विक्रमादित्य यादव, इफ्तेखार खान काशीपुरी, अनिरुद्ध त्रिपाठी, बहाऊ राम, अमरजीत सिंह, राम अवध यादव, सुभाष पांडेय आदि लोग भी शामिल रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.