प्रयागराज, दिसम्बर 31 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। ऑल इंडिया रिटायर्ड रेलवे मेंस वेलफेयर एसोसिएशन प्रयागराज जोन एवं मंडल उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज की मासिक बैठक बुधवार को लाल बहादुर शास्त्री तपोवन पार्क में हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिवचरण सिंह और संचालन पूर्व सूबेदार श्याम सुंदर सिंह पटेल ने किया। श्याम सुंदर पटेल ने बताया कि बीते 17 दिसंबर को पेंशनर दिवस समारोह में 31 मांगों का प्रस्ताव पारित किया था जिसे केंद्र सरकार को भेज दिया गया है। इसमें पुरानी पेंशन बहाली, आठवें वेतन आयोग में पेंशन रिवीजन सहित पेंशनर के कल्याण की मांगों को शामिल किया गया है। बैठक में राम कृपाल मौर्य, संतपाल स्वरूप, राजेश कुमार श्रीवास्तव, विनोद कुमार आर्य, रामदुलारे, आलोक कुमार, गांगुली, शिवाली और मानषी कुमारी आदि मौजूद रहें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...