सहारनपुर, सितम्बर 30 -- सहारनपुर। ऑल इंडिया स्टेट गवर्नमेंट पेंशनर्स फेडरेशन के आह्वान पर सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन की जिला शाखा ने मंगलवार को लंबित मांगों को लेकर धरना दिया। अध्यक्षता सुभाष चंद त्यागी और संचालन जिला मंत्री सतीश कुमार गर्ग ने किया। सुखबीर सिंह ने वित्त विधेयक संशोधन-2025, जबकि अर्जुन सिंह त्यागी ने अंतरिम पेंशन आयोग की मांग उठाई। वक्ताओं ने वरिष्ठ नागरिक आयोग के गठन, रेल किराये में 50 प्रतिशत छूट और कोरोना काल के लंबित 18 माह के डीए-डीआर की बहाली की मांग की। सत्यपाल सिंह ने पेंशन संबंधी लंबित मामलों और नॉन-कंट्रीब्यूटरी पेंशन व्यवस्था पर विचार रखे। सुशील शर्मा, पूरण सिंह सैनी, उदय सिंह, अशोक मलिक, आरपी कांबोज, यशपाल सिंह, चरनजीत सिंह, अरविंद कुमार शर्मा और सलेक चंद मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- आठवें वेतन आयोग मे...