प्रयागराज, अप्रैल 19 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था की जनपद शाखा की बैठक रविवार को आर्य समाज मंदिर कटरा में अध्यक्ष आरके जायसवाल की अध्यक्षता में हुई। संचालन डॉ. वीके मिश्र ने किया। बैठक में पेंशनरों ने सरकार से विभिन्न लंबित मांगों को पूरा करने का अनुरोध किया। वक्ताओं ने राशिकरण कटौती 15 वर्ष के बजाय 11 वर्ष में करने, कोरोना काल का 18 माह का डीआर भुगतान, रेल व परिवहन में छूट बहाल करने तथा चिकित्सा प्रतिपूर्ति सीमा 5 लाख रुपये करने की मांग उठाई। साथ ही विधवा पुत्रवधू को पारिवारिक पेंशन देने की भी अपील की गई। इस अवसर पर रवींद्र शंकर मिश्र, अनिल कुमार पांडेय, विद्याधर त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.