गोंडा, सितम्बर 24 -- गोण्डा। उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था शाखा ने गुरुवार को डीएम प्रियंका निरंजन के माध्यम से प्रधानमंत्री को सात सूत्रीय मांग पत्र भेजा। जिलाध्यक्ष केबी सिंह के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में 8वें केंद्रीय वेतन आयोग में एक जनवरी 2026 से पहले सेवानिवृत्त पेंशनरों के पेंशन पुनरीक्षण को विचारणीय बिंदुओं में शामिल करने की मांग की गई। इस दौरान एनबी सिंह, उत्तम प्रसाद शुक्ला, अशोक सिंह, परम दत्त, इन्द्र बहादुर, चन्द्र मोहन मिश्रा, शत्रुघ्न शुक्ल मौजूद रहे। संस्था ने कहा कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में 7वें वेतन आयोग के लाभ 8वें वेतन आयोग में भी जारी रहने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन संबंधित कार्यालय ज्ञाप अभी जारी नहीं हुआ है। यह भी पढ़ें- पेंशनर्स कल्याण संस्था ने कलेक्ट्रेट में दिया धरना ज्ञापन में 18 माह...