प्रयागराज, सितम्बर 21 -- उत्तर मध्य रेलवे चिकित्सालय में रेलवे पेंशनरों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए पंजीकरण एवं दवा वितरण के अलग काउंटर की व्यवस्था लागू की गई है। मुख्य मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश निगम के इस फैसले का पूर्वोत्तर रेलवे पेंशनर्स एसोसिएशन ने स्वागत किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि अलग व्यवस्था होने से पेंशनरों और वरिष्ठ नागरिकों को अस्पताल में काफी सहूलियत मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...