सहारनपुर, मार्च 26 -- सहारनपुर।संयुक्त पेंशनर्स कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के आह्वान पर बुधवार को पेंशनभोगियों ने केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) वैधता अधिनियम-2025 की प्रथम वर्षगांठ पर काला दिवस मनाते हुए हकीकत नगर स्थित रामलीला मैदान में धरना-प्रदर्शन किया। पेंशनभोगियों ने काली पट्टी और काली टोपी बांधकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। धरने में बड़ी संख्या में पहुंचे पेंशनभोगियों ने आरोप लगाया कि अधिनियम में सेवानिवृत्ति तिथि के आधार पर पेंशनभोगियों के बीच वर्गीकरण कर भेदभाव किया गया है, जो संविधान के अनुच्छेद-14 के विपरीत है। वक्ताओं ने यह भी कहा कि 3 नवंबर 2025 को गठित आठवें वेतन आयोग में पेंशनर्स की अनदेखी की गई है, जिससे उनमें रोष है। सभा को संबोधित करते हुए जनपद सचिव शिवराज सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के वेतन और पेंशन से जु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.