देवघर, मार्च 21 -- देवघर। कचहरि परिसर स्थित पेंशनर भवन में शुक्रवार को भारतीय नववर्ष के शुभागमन पर झारखंड पेंशनर कल्याण समाज देवघर के उपाध्यक्ष राम ईश्वर सिंह की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सचिव जयप्रकाश सिंह द्वारा उपस्थित सभी सदस्यों को चंदन का टीका लगाया गया तथा सभी ने एक दूसरे से गले मिलकर नववर्ष का स्वागत किया। मौके पर वक्ताओं ने सनातनी नववर्ष का महत्व एवं औचित्य पर प्रकाश डालते हुए पहली जनवरी के बजाय चैत प्रतिपदा को नव वर्ष मनाने पर जोर दिया। इसके लिए जनमानस को जागरूक और संतुष्ट करने के लिए भविष्य में इस तिथि को विशेष आयोजन की आवश्यकता बताई। सचिव ने कहा कि अंग्रेजी नववर्ष के बहिष्कार के बजाय इस सनातनी नववर्ष के आगमन पर भव्य आयोजन किया जा सकता है। आवश्यकता है इस तिथि को चिह्नित पर्यटन स्थलों, होटलों सभागारों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.