शाहजहांपुर, अगस्त 5 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। उत्तर प्रदेश पेंशनर कल्याण परिषद की मासिक बैठक मंगलवार को ओमप्रकाश त्रिवेदी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में भारत सरकार के कथित पेंशन संबंधी प्रावधानों पर चर्चा करते हुए पेंशनरों को आठवें वेतन आयोग के दायरे में लाने, चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों का समय पर सत्यापन कराने, प्रांतीय अधिवेशन की तैयारियों और सदस्यता अभियान को गति देने पर विचार-विमर्श किया गया। रक्षपाल सिंह ने कहा कि पेंशनरों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में आरडी तिवारी, पंकज वाजपेई, उमेश चंद्र पाठक, दिनेश सक्सेना और विष्णु प्रकाश गुप्ता सहित कई पेंशनर मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...