औरैया, दिसम्बर 17 -- औरैया, संवाददाता। कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में आयोजित पेंशनर्स दिवस के दौरान जिलाधिकारी डॉ. इन्द्रमणि त्रिपाठी ने विभिन्न विभागों से सेवानिवृत्त पेंशनरों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने प्राप्त आवेदनों पर संज्ञान लेते हुए आश्वस्त किया कि भुगतान से जुड़े जितने भी प्रकरण सामने आए हैं, उनका विभागीय स्तर पर नियमानुसार निस्तारण कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि पेंशनर अपने सेवाकाल में जनता की समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करते रहे हैं। अब सेवानिवृत्ति के बाद उन्हें अपनी ही समस्याओं के लिए इधर-उधर भटकना पड़े, यह बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि आगामी बैठक से पहले प्राप्त मामलों के निस्तारण की सूचना संबंधित पेंशनरों को उपलब्ध करा दी जाएगी, जिससे दोबारा शिकायत की स्थिति न बने। उन्होंने सभी...