बदायूं, दिसम्बर 16 -- बदायूं। सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन ने कोषागार के पेंशनर भवन में बैठक की। जिसमें आठवें वेतन आयोग में पेंशनर के हितों पर भारत सरकार पिछले अयोग की तरह ही सभी लाभांश प्रदान करें, इस पर चर्चा की। बैठक के बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएन न्यायिक राजेश कुमार को दिया। मुख्य वक्ता पूर्व प्रांतीय कर्मचारी नेता माधव मिश्र ने कहा कि आठवें वेतन आयोग में पेंशनर के हितों का ध्यान रखते हुए भारत सरकार को 17 दिसंबर 1982 के समझौते के तहत कर्मचारियों के साथ ही पेंशनर के लिए सभी लाभांश दिए जाये। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल होनी चाहिए, क्योंकि सांसद ,विधायक , राज्य सभा सांसद ,एमएलसी के लिए पेंशन मिल रही है, जबकि कर्मचारी लगभग 35 से 40 वर्ष तक राजकीय सेवाओं के माध्यम से राष्ट्र की सेवा करता है। जिलाध्यक्ष मोह...