पेंशनरों को एक करोड़ की दुर्घटना बीमा मिले
रांची, सितम्बर 8 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। झारखंड पेंशनर कल्याण समाज ने बैंक ऑफ इंडिया की तरह एसबीआई से पेंशन लेने वाले पेंशनधारियों के लिए एक करोड़ रुपये की दुर्घटना बीमा की सुविधा बहाल करने की मांग की है। एसबीआई के पेंशनधारियों को यह सुविधा पेंशन खाता पर देने का आग्रह बैंक प्रबंधन से किया गया है। संगठन की मंगलवार को समाहरणालय परिसर में कार्यालय में हुई मासिक बैठक में कई मसलों पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता बचनेश्वर ठाकुर ने किया। बैठक में कहा गया कि राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना में काम करने वाले कर्मचारियों द्वारा सालाना छह हजार रुपये की प्रीमियम राशि वेतन से काट ली जाती है। उसी तरह पेंशनरों के खाते से सालाना छह हजार रुपये प्रीमियम की राशि पेंशन खाता से काटकर जमा कराया जाए। संगठन की ओर से 30 सितंबर तक हिन्दी माह का आयोजन करने का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.