प्रयागराज, मार्च 15 -- प्रयागराज। उत्तर प्रदेश पेंशनर्स कल्याण संस्था का होली मिलन समारोह कटरा स्थित आर्य समाज मंदिर में हुआ। कार्यक्रम में पेंशनरों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर डॉ गीता सिंह, डॉ मंजू प्रकाश, डॉ आनन्द श्रीवास्तव, पंडित राकेश मालवीय मुस्कान, शरद चंद्र श्रीवास्तव, योगेन्द्र मिश्र, जनकवि प्रकाश शर्मा, डॉ अशोक कुमार, शंभूनाथ श्रीवास्तव और डॉ उमेश शर्मा आदि ने काव्य पाठ से समा बंधा दिया। बैठक में जीके श्रीवास्तव, विद्याधर त्रिपाठी, एसके पांडेय, मायाशंकर श्रीवास्तव ,अध्यक्ष आरके जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...