हल्द्वानी, सितम्बर 20 -- हल्द्वानी। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोनीत रमेश चंद्र पांडे ने पद लेने से इनकार कर दिया है। उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष बची सिंह रावत को पत्र भेजकर कहा कि संगठन की मौजूदा स्थिति आम पेंशनरों की भावनाओं के विपरीत है। कहा कि उनके लिए पेंशनरों के हित सर्वोपरि हैं। पांडे ने कहा कि 9 जून 2026 को रुड़की में प्रांतीय कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। उसी दिन हरिद्वार में समानांतर तदर्थ कार्यकारिणी बना दी गई। जिससे 1.50 लाख पेंशनर आहत हैं। बीती 12 अगस्त को मुख्य सचिव से बैठक में भी मांगों को टाल दिया गया। उन्होंने कहा कि वे किसी गुट के नहीं, आम पेंशनर के हैं। 21 सितंबर को लालकुआं बैठक में एकता पर ठोस निर्णय की उम्मीद है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...