लखनऊ, फरवरी 25 -- लखनऊ, संवाददाता। ईपीएस-95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति के एक प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को मोहनलालगंज से सपा सांसद आर के चौधरी से मुलाकात कर पेंशन बढ़ोतरी के मुद्दे को उनके सामने रखा। पेंशनरों की समस्याएं सुनने के बाद सांसद ने प्रधानमंत्री और श्रम मंत्री को पत्र लिखकर न्यूनतम पेंशन बढ़ाए जाने की मांग को पूरा करने की अपील की। राष्ट्रीय सचिव राजीव भटनागर के नेतृत्व में पेंशनर्स ने सांसद को नौ मार्च को दिल्ली के जंतर मंतर पर होने वाले धरना-प्रदर्शन में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रण दिया। इस दौरान महामंत्री राजशेखर नागर, प्रांतीय कोषाध्यक्ष दिलीप पांडे, स्टेफ्को के सुदीप जैन सहित अन्य पदाधिकारियों ने सांसद से पेंशन वृद्धि का मुद्दा लोकसभा में उठाने और पेंशन आंदोलन में सहयोग की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...