देहरादून, अप्रैल 17 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददता। पेंशनरों के भौतिक सत्यापन को विशेष शिविर 22 व 24 अप्रैल को लगेगा। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशानुसार समाज कल्याण एवं महिला कल्याण विभाग द्वारा पेंशनरों के भौतिक सत्यापन के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत समाज कल्याण, महिला कल्याण एवं ग्राम्य विकास विभाग की संयुक्त टीम द्वारा प्रथम चरण में सहसपुर एवं डोईवाला विकासखंडों में शिविर लगाए जाएंगे। जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने बताया कि 22 अप्रैल को सहसपुर ब्लॉक के ग्राम खुशहालपुर स्थित पंचायत भवन व 24 अप्रैल को डोईवाला ब्लॉक के राइका बुल्लावाला में प्रातः 11 बजे से पेंशनरों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि शिविरों में ग्राम प्रधान, सहायक समाज कल्याण अधिकारी, ग्राम ...