सिमडेगा, जनवरी 28 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। पेंशनर समाज का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को विधायक भूषण बाड़ा से मुलाकात की। मौके पर प्रतिनिधिमंडल ने पेंशनरों से जुड़ी कई समस्याओं और मांगों को विधायक के समक्ष रखा। समाज के लोगों ने जिला मुख्यालय स्थित पेंशनर भवन के जीर्णोद्धार की मांग करते हुए बताया कि वर्तमान बैठक हॉल काफी छोटा है। जिसके कारण नियमित बैठकों के आयोजन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। पेंशनरों ने बैठक हॉल को विस्तार देने का आग्रह किया। ताकि अधिक संख्या में बुजुर्ग सदस्य एक साथ बैठकर अपनी बात रख सकें। इसके अलावा प्रतिनिधिमंडल द्वारा वर्ष 2026 में पेंशनर समाज के सदस्यों को पुरी की धार्मिक यात्रा कराने की भी मांग रखी। पेंशनरों ने कहा कि इस तरह की यात्रा से बुजुर्गों को मानसिक शांति के साथ-साथ सामाजिक जुड़ाव भी मिलेगा। मुलाकात क...