चक्रधरपुर, अप्रैल 12 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। पेंशनर्स एसोसिएशन चक्रधरपुर मंडल शाखा के तत्वाधान में शनिवार को डांगुवापोसी रेलवे इंस्टीट्यूट में पेंशनरों की एक अहम बैठक हुई जिसमें पेंशनरों से जुड़े तमाम समस्याओं के बारे में चर्चा की गई एवं मिल-जुलकर सभी समस्याओं का समाधान करने का संकल्प लिया गया। खासकर जागरूकता के अभाव या परिवहन एवं अन्य किसी कारणों से कई सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन नहीं मिल रहा है। बैंक की ओर से तरह-तरह के कारण बताकर उनका पेमेंट रोक देने जैसी समस्या का समाधान के लिए चक्रधरपुर मंडल पेंशनर्स एसोसिएशन एक शाखा डांगुवापोसी में स्थापित करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया एवं शाखा का उद्घाटन कर दिया। बैठक में निर्णय लिया गया कि पेंशर्नस एसोसिएशन डांगुवापोसी शाखा के समक्ष अंचल के आसापास सभी स्टेशनों के पेंशनधारियों का किसी प्रकार ...