नोएडा, नवम्बर 25 -- नोएडा, संवाददाता। डाक विभाग ने पेंशनभोगी बुजुर्गों के लिए एक सुविधा शुरू की है, जिसके तहत अब नोएडा में डाकिया घर-घर पहुंचकर उनके जीवन प्रमाणपत्र तैयार करेंगे। उन्हें कोषागार और बैंकों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। पहले पेंशनभोगी बुजुर्गों को हर वर्ष नवंबर माह में जिला कोषागार में अपने जीवित होने का प्रमाणपत्र जमा करने के लिए लंबी कतारों और परेशानियों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब उन्हें घर बैठे ही यह सेवा उपलब्ध हो सकेगी। मुख्य डाकघर के सीनियर पोस्ट मास्टर मनोज कुमार के अनुसार पेंशनभोगी व्यक्ति को बस नजदीकी डाकघर से संपर्क कर आवेदन करना होगा, जिसके बाद डाकिया घर पहुंचकर सत्यापन कर प्रमाणपत्र तैयार कर देगा। इसके लिए मात्र 70 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। वहीं, jeevanpramaan.gov.in पोर्टल से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इस सेवा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.