मधुबनी, मार्च 21 -- मधुबनी। सामाजिक सुरक्षा पेंशनभोगियों के लिए आगामी 31 मार्च तक जीवन प्रमाणीकरण कराना अनिवार्य है। अब तक जिले में 71 प्रतिशत पेंशनभोगियों ने ही जीवन प्रमाणीकरण कराया है। समाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा संचालित छह प्रकार की पेंशन योजनाओं के तहत समाज के वृद्ध, विधवा एवं दिव्यांग व्यक्तियों को प्रतिमाह पेंशन की राशि उनके बैंक खाते में उपलब्ध कराई जाती है। इन सभी पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों के लिए वर्ष में कम से कम एक बार जीवन प्रमाणीकरण कराना जरूरी है। जिला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार जिले में सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा कुल 6 लाख 14 हजार 523 पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण सीएससी के माध्यम से किया जाना था। अब तक 4 लाख 35 हजार पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण हुआ है। डीएम आनंद शर्मा ने अपील किया कि जिन पेंशनधारियों ...