जहानाबाद, मई 3 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है।

विशेष अभियान का उद्देश्य जिलाधिकारी अलंकृता पांडे ने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया है कि 30 अप्रैल से शुरू हुए पंचायत स्तरीय शिविर को 30 मई तक जारी रखते लंबित पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण हर हाल में पूरा कराए। जिलाधिकारी ने कहा है कि पेंशन भुगतान की निरंतरता बनाये रखने के लिए जीवन प्रमाणीकरण अनिवार्य है। इसके बावजूद जिले में बड़ी संख्या में पेंशनधारियों का प्रमाणीकरण लंबित है, जिससे भुगतान प्रभावित हो रहा है।

जीवन प्रमाणीकरण की प्रक्रिया बता दें कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत मृत पेंशनधारियों को चिन्हित करते हुए उनका विवरण ई लाभार्थी पोर्टल के डेटाबेस में अपडेट करने ...