हाजीपुर, मार्च 16 -- 72 पेंशनधारियों का जीवन प्रमााणीकरण का कार्य हुआ पूर्ण 31 मार्च तक सभी प्रखंडों में यह शिविर लगाया जाएगा हाजीपुर। निज संवाददाता सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों के जीवन प्रमाणीकरण के लिए सोमवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इन शिविरों के माध्यम से पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण कराया जा रहा है,ताकि उन्हें पेंशन का लाभ निर्बाध रूप से मिलता रहे। इन शिविरों के माध्यम से कुल 730 पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण किया गया। जिले के सभी प्रखंडों में यह विशेष शिविर 31 मार्च तक संचालित रहेगा,जिससे अधिक से अधिक पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण सुनिश्चित किया जा सके। जिला अंतर्गत अब तक 72 प्रतिशत पेंशनधारियों का जीवन प्रमाणीकरण पूर्ण किया जा चुका है। शेष 28 प्रतिशत पेंशनधारियों का जीवन प्...