लखीसराय, अप्रैल 8 -- चानन, निज संवाददाता। बुजुर्गो के सम्मान और सुरक्षा को लेकर पेंशन योजना में लाभुकों का ई- केवाईसी प्रक्रिया चल रही है, जो अब अनिवार्य हो गई है। ई-लाभार्थी पोर्टल के माध्यम से सीएससी सेंटर पर या घर बैठे जीवन प्रमाण के जरिए बायोमेट्रिक सत्यापन कराया जा रहा है, ताकी 1100 रूपये मासिक पेंशन जारी रहे। बीडीओ प्रिया कुमारी ने कहा कि समय पर केवाईसी न कराने पर पेंषन रूक सकती है। आधार कार्ड, बैंक पासबुक , मोबाइल नंबर के साथ ही बायोमेट्रिया फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से केवाईसी किया जा रहा है। यह अनिवार्य प्रक्रिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...